फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जहरीला पदार्थ निगलने से स्वीपर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिरसमा गांव में एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रमेश कुमार (45) निवासी सिरसमा के रूप में हुई है। रमेश कुमार शादीपुर गांव में बतौर स्वीपर (सफाई कर्मी) काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दिए बयान में श्याम लाल निवासी सिरसमा ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसका बड़ा भाई रमेश कुमार घर आया था। आते ही वह उल्टियां करने लग गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्होंने रमेश को निजी अस्पताल में भर्ती करवा। यहां मंगलवार-बुधवार रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें