कुरुक्षेत्र। श्रीदेवीकूप शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन करते स्वामी ज्ञानानंद एवं अन्य।
कुरुक्षेत्र। श्रीदेवीकूप शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में शनिवार को स्वामी ज्ञानानंद और गायक श्रीहित अंबरीश दर्शन करने पहुंचे। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने उनके साथ मां भद्रकाली जी का पूजन-अर्चना की करवाई। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि और मां भद्रकाली शक्तिपीठ का सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। श्रीहित अंबरीश ने कहा कि मां भद्रकाली शक्तिपीठ केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि श्रद्धा, शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम है। मुख्य पुजारिन शिमला देवी, उपाध्यक्ष डॉ एमके मौद्गिल, सेवा प्रमुख देवेंद्र गर्ग, रामपाल लाठर, जीवन मौद्गिल और अनिल मौजूद रहे। संवाद
कुरुक्षेत्र। श्रीदेवीकूप शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन करते स्वामी ज्ञानानंद एवं अन्य।