फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सर्वेयर

विज्ञापन
बैटक के दौरान अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते सर्वेयर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी बीमा सर्वेयर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सर्वेयर कंपनी मे ठेकेदारी प्रथा का विरोध कर रहे है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में एक अहम मीटिंग हुई, जिसमें यूनिट कोऑर्डिनेटर राजेश छाबड़ा, हरियाणा चैप्टर के सदस्य एपीएस विर्क, कृष्ण चुघ, विनेश मैनी सहित कुरुक्षेत्र यूनिट के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया गया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंश्योरेंस सर्वेयर एंड लॉस एसेसर इसला के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम गर्ग ने बताया कि देशभर में सर्वे के काम के लिए कंपनी ने 50 हजार तक के वाहन नुकसान के लिए ठेकेदार नियुक्त कर दिए हैं। इससे कि सर्वेयरों के साथ बीमा धारकों के हितों पर भी कुठाराघात होने जा रहा है।
ठेकेदारों ने सर्वे करवाने के लिए आठवीं या 10 दसवीं पास लोगों को रखा हुआ है, जिनके पास कोई टेक्निकल योग्यता और आईआरडीए का लाइसेंस नहीं है। इन ठेकेदारों के सर्वेयरों को बीमा पॉलिसी की शर्तों का भी कोई ज्ञान नहीं है। इंश्योरेंस कानून के मुताबिक किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए एक लाइसेंस होल्डर इंडिपेंडेंट सर्वेयर के द्वारा सर्वे करवाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सितंबर से कंपनी ने ठेकेदारी प्रथा शुरू की, जिसके विरोध में देशभर के बीमा सर्वेयर इसला के बैनर तले हड़ताल पर है जिससे बीमाधारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में हजारों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालात में वर्कशॉपों के अंदर पड़े हैं। बीमा धारक यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सर्वे करने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार गोयल, सुरेंद्र मोहन सूदन, भारत भूषण डोडा, हार्दिक छाबड़ा, वैभव कौशिक, अमन, निशांत कुमार, विशाल, जीएस विर्क आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें