कुरुक्षेत्र। एनआईटी में साइकिल चलाते हुए शिक्षक, कर्मचारी, व अन्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली संडेज ऑन साइकिल अभियान के तहत आयोजित हुई। इसमें संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और परिजन शामिल हुए। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली की शुरुआत एनआईटी के खेल परिसर से हुई। छात्र कल्याण अधिष्ठाता लिली दीवान ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। उन्होंने साइकिल को स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन बताया। उन्नत भारत अभियान के समन्वयक सतहंस भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने ऐसी गतिविधियों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रतिभागियों ने संस्थान परिसर में विभिन्न मार्गों पर साइकिल चलाई। उन्होंने नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। एनआईटी प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में फिटनेस बढ़ाते हैं। यह सतत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। रैली ने सामुदायिक सहभागिता का भी संदेश दिया। यह लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है।