फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तल्ख होंगे गर्मी के तेवर, बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि में धूप से बचने के लिए छाता लेकर चलती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब पारा 44 डिग्री पहुंचने के चलते जहां गर्मी के तेवर तीखे होंगे तो वहीं जन जीवन पर भी इसका असर दिखाई देगा। रविवार देर रात को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके चलते सोमवार सुबह मौसम सुहावना बना रहा, जबकि दोपहर होते ही गर्मी का असर बढ़ गया और गर्मी से राहत पाने के लिए जहां लोगों ने पंखों, कूलरों और एसी का सहारा लिया तो वहीं सड़कों से गुजरने वाले राहगीर भी मुंह ढककर गुजरते नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 40 डिग्री के पार तापमान रहने से सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ने के आसार रहेंगे। तापमान बढ़ने से सबसे ज्यादा असर करेला, तोरी, घीया की सब्जियों पर पड़ता है, जिससे इन फसलों के उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना रहती है। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने बताया कि अब शुक्रवार से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है, जिससे जहां भीषण गर्मी होने की संभावना रहेगी तो वहीं तापमान ज्यादा होने से बेल वाली सब्जियों पर भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। गर्मी का असर करेला, तोरी, घीया की सब्जियों पर पड़ने लगा है, जिससे इन सब्जियों पर आने वाले फूल खराब होने लगते हैं और फल बनने की प्रक्रिया बंद होने की संभावना रहती है। भीषण गर्मी होने पर सुबह और शाम के समय सब्जियों की फसलों में हल्की सिंचाई हर रोज करनी चाहिए, ताकि सब्जियों की फसलों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें