फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज खत्म हुई ग्रीष्मकालीन छुट्टियां, सोमवार से लौटेगी स्कूलों में चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29kur_36-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आज से खत्म हो रही ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद अब स्कूल फिर से एक जुलाई से खुलने के लिए तैयार हैं। शनिवार व रविवार के चलते बच्चों को दो दिन और राहत मिलने वाली है, जिसके बाद सोमवार से स्कूलों में फिर चहल-पहल लौटेगी। स्कूलों को छुट्टियों के बाद फिर से खोलने के लिए स्कूल प्रबंधन से लेकर प्राचार्यों की ओर से स्कूल में बैठकों का आयोजन किया जा रहा हैं।
उल्लेखनीय है कि बैठक में स्कूलों में साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही तैयारियों को भी मुक्कमल किया गया। स्कूलों में कार्य करने वाले सफाई कर्मी भी वीरवार को साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते दिखाई दिए। स्कूल के अन्य कर्मियों की ओर से बिजली पानी सहित अन्य सुविधाओं के जांचा जाता रहा। अवकाश के पश्चात स्कूल खुलने को लेकर बच्चों के अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
फोटो 29kur_38
स्कूल खुलने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण : स्वामी

प्रधानाचार्य दया सिंह स्वामी का कहना हैं कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश एक जून से 30 जून तक किया गया था। अब एक जुलाई से स्कूल लगेंगे, हालांकि इसके साथ ही शनिवार व रविवार भी है। स्कूल खुलने को लेकर स्कूलों में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को निर्देश देकर साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। बच्चों को गर्मी में किसी भी दिक्कत का सामना न हो इसके लिए पंखों की व्यवस्था को भी चेक किया गया हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल खुलते ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया जाएगा और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें