कुरुक्षेत्र। समय कैंप में भाग लेते बच्चे। स्वयं
कुरुक्षेत्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व शांति धाम कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ सोमवार को हुआ। समर कैंप में पहुंचे सभी बच्चों का वेलकम टैग लगा कर स्वागत किया गया। 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन, ईशानी चाइल्ड केयर स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा नारंग एवं मनीष नारंग ने किया। प्रधानाचार्या पूजा नारंग ने कहा कि बच्चों को अपने व्यक्तित्व को निखारने और जीवन मूल्यों को सीखने का श्रेष्ठ अवसर प्राप्त होगा। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने कहा कि आज के ये छोटे-छोटे बच्चे ही देश का स्वर्णिम भविष्य हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को प्रेरणादायक वीडियो दिखाई गईं व विभिन्न रोचक गतिविधियों कराई गईं। संवाद