फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री की अंत्योदय नीति सराही, जगिंद्रो को 5 लाख रुपये का चेक

विज्ञापन
लाडवा। मरचेड़ी निवासी जगिंद्रो को चैक भेंट करती सुमन सैनी। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंत्योदय नीति से हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू कर रही है। सुमन सैनी ने गांव मरचेडी निवासी जगिंद्रो को 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह सहायता मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत दी गई। जगिंद्रो के पति प्रेमचंद की 12 जुलाई को ट्यूबवेल बंद करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। सुमन सैनी ने बताया कि यह योजना किसानों व मजदूरों को दुर्घटना की स्थिति में सहायता देती है। प्रदेश सरकार ने योजना की आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 75 वर्ष कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जहरीली गैस से मृत्यु या अंग हानि होने पर भी सहायता का प्रावधान किया है। इस अवसर पर अध्यक्ष सतीश मथाना, अध्यक्ष जसविंदर सैनी, बाजार कमेटी सचिव गुरमीत सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें