फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर रहकर शुगर मिल कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
शाहाबाद। शुगर मिल के गेट पर धरना देते कर्मचारी।
विज्ञापन
शाहाबाद। पिछले 35 वर्षों से शुगर मिल शाहाबाद में कार्य कर रहे कच्चे कर्मचारियों ने पक्के किए जाने की मांग की और शुगरमिल कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने मिल के गेट के सामने भूख हड़ताल शुरू की। यूनियन के प्रधान यशपाल सिंह ने बताया कि उनकी यूनियन पिछले काफी समय से यह मांग कर रही है कि शुगरमिल में कार्य कर रहे कच्चे कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाए, जो कि 35 वर्षों से नौकरी कर रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार ने भी कई बार कर्मचारियों से वादा किया है कि उन्हें जल्द पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन धरातल पर कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


महासचिव रामकुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने 26 जुलाई को प्रबंधक निदेशक को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि अगर 31 जुलाई तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया तो हड़ताल की जाएगी। इसको लेकर ही यूनियन के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है, जो कि रोजाना सुबह नौ बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें