फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के पैनल ने किया लाडवा वासी मुनीम गुरनाम सिंह के शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा वासी मुनीम गुरनाम सिंह के शव का शनिवार को एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। प्राथमिक जांच से पता चला है कि गुरनाम सिंह की मौत फंदे से हुई है। उसकी मौत को सात दिन से ज्यादा हो चुके थे। सेक्टर-5 चौकी इंचार्ज जीत सिंह व जांच अधिकारी मोमन सिंह ने बताया कि शनिवार को गुरनाम सिंह के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया था। डॉ. एसएस अरोड़ा व सुरेंद्र मढान से शव का पोस्टमार्टम किया। शव में कई जगह कीड़े चल रहे थे। यह बात भी सामने आई कि गुरनाम की मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। हालांकि पीएम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बता दें शुक्रवार को पिपली नेशनल हाईवे-44 के पास देवीलाल पार्क में 52 वर्षीय गुरनाम सिंह का शव पेड़ से लटका मिला था। गुरनाम सिंह ने अपने बेटे को सेटल करने के लिए किसी प्राइवेट संस्था से लोन लिया था। लोन किस्त टूटने से गुरनाम सिंह कई दिनों से परेशान था, इसी के चलते वह पिछले सप्ताह बुधवार को घर से लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें