फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे लाइन के नीचे कीर्ति नगर, मोहन नगर के बीच बनेगा सब-वे, खर्च होंगे चार करोड़ 43 लाख

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर और मोहन नगर के बीच रेलवे लाइन के नीचे सब-वे बनाया जाएगा, जिस पर चार करोड़ 43 लाख 73 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना को न केवल सरकार ने मंजूर कर लिया है बल्कि नगर परिषद को उक्त राशि भी जारी कर दी है। सब-वे बनने से कीर्ति नगर, मोहन नगर, वशिष्ठ कॉलोनी व आसपास के एरिया के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा तो वहीं कीर्तिनगर के सुंदरीकरण भी चार-चांद लगेंगे
विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा ने यह पुष्टि करते हुए बताया कि कई वर्षों से कीर्ति नगर, गांधी नगर के लोगों की मांग थी कि अंबाला, दिल्ली मुख्य रेलवे लाइन के नीचे से सब-वे बनाया जाए ताकि राहगीरों को फायदा मिल सके। इस रेलवे लाइन के नीचे सब-वे न बनने के कारण गंदे पानी की निकासी और बारिश के पानी का ठहराव होने से लोगों को हमेशा भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस परियोजना को पास करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी विभाग के सचिव व आयुक्त को इस परियोजना को जल्द मंजूरी देने के आदेश दिए थे। अब मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी के सचिव व आयुक्त ने कीर्ति नगर रेलवे लाइन के नीचे से सब-वे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।
इस परियोजना के अनुसार सब-वे में लाइट ट्रैफिक जिसमें कार, जीप, ई-रिक्शा व टू-व्हीलर जाने के लिए मार्ग बनाया जाएगा। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना के बनने से वशिष्ठ कालोनी व कीर्ति नगर के लोगों को राहत मिलेगी और इस मार्ग से आने वाले राहगीरों को ट्रैफिक जाम की व्यवस्था से निजात मिलने के साथ-साथ बारिश के सीजन में पानी जमा होने से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें