फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईएचएम कुरुक्षेत्र के विद्यार्थी कनाडा और स्विट्जरलैंड में कर सकेंगे कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आईएचएम कुरुक्षेत्र के विद्यार्थी कनाडा और स्विट्जरलैंड में होटल मैनेजमेंट के कोर्स कर सकेंगे। इसके लिए संस्थान के चेयरमैन एवं प्रधान सचिव हरियाणा सरकार एमडी सिन्हा के नेतृत्व में कनाडा और स्विट्जरलैंड के साथ एमओयू होने जा रहा है। इस एमओयू से संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को विदेश में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिसर स्थित आईएचएम कुरुक्षेत्र के प्रिंसिपल अतुल शुक्ला ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग हरियाणा सरकार के अंतर्गत वर्ष 2008 से आईएचएम ज्योतिसर चल रहा है। इस संस्थान में तीन वर्षीय बैचलर डिग्री और डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन एवं एफएंडबी सर्विस के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत हुनर से रोजगार के कोर्स भी चलाए जा रहे हैं। इस संस्थान की प्रगति और उपलब्धियों को देखते हुए ही कनाडा और स्विट्जरलैंड के नामी कॉलेज के साथ एमओयू किया जा रहा है।
कहा कि कनाडा और स्विट्जरलैंड के साथ एमओयू होने से यहां के विद्यार्थियों को विदेशों में भेजा जा सकेगा। इस प्रक्रिया में डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के छात्रों के लिए कनाडा जाने व वहां के संस्थानों में दाखिले का सीधा रास्ता खुल जाएगा। इस संस्थान के सभी शिक्षक और स्टाफ के सदस्य एक टीम वर्क के रूप में कार्य कर रहे है ताकि संस्थान प्रगति के पथ पर तेजी के साथ और आगे बढ़ सके। सभी का प्रयास है कि संस्थान में आने वाले छात्रों को करियर ओरिएंटेड कोर्स में दाखिला देकर उनका भविष्य बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें