फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने किया महाभारत केंद्र का भ्रमण

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। भ्रमण के दौरान अनिल कुमार डीएवी स्कूल के विद्यार्थी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण (एजुकेशनल ट्रिप) का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र पैनोरमा एंड साइंस सेंटर और महाभारत केंद्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान, इतिहास व संस्कृति से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। पैनोरमा व साइंस सिटी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों और प्रदर्शनों को बड़े उत्साह के साथ देखा। महाभारत केंद्र में विद्यार्थियों ने महाभारत काल से जुड़ी ऐतिहासिक व धार्मिक झलकियों का आनंद लिया। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं।

इस्माईलाबाद। भ्रमण के दौरान अनिल कुमार डीएवी स्कूल के विद्यार्थी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें