बाबेन। गणित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का सम्मानित करते प्रिंसिपल लाजपत राय गर्
बाबैन। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जाटान में गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 30 विद्यार्थियों ने टीम के रूप में और 75 विद्यार्थियों ने ओपन भाग लिया। क्विज के नोडल एवं आयोजक गणित प्रवक्ता सतेंदर पुंडीर एवं गणित प्रवक्ता सौरभ सिंगला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जेंसी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर प्राची एवं तृतीय स्थान पर कार्तिक की टीम रही। प्राचार्य लाजपत राय गर्ग और वाइस प्राचार्य संजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राध्यापक मनमोहन शर्मा, जसबीर सैनी, मनोज कुमार, अवशीष शर्मा, लखविंदर सिंह, दीपिका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद