कुरुक्षेत्र। तीन दिवसीय विद्यार्थी प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान सभी सदस्य। स्वय
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान की ओर से स्किल डेवलपमेंट और कॅरिअर काउंसलिंग के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया गया है। इसके अंतर्गत तीन दिवसीय विद्यार्थी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को किया गया।उद्घाटन करने के बाद डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व निदेशक यूआईईटी संस्थान प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि विकसित भारत अभियान की सफलता के लिए हर विद्यार्थी का कौशल युक्त होना जरूरी है। विकसित भारत के संकल्प को मंजिल तक पहुंचाने के लिए तकनीकी विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें 300 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीम की ओर से विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की जाएगी और विद्यार्थी की स्किल के अनुसार उसी क्षेत्र में कॅरिअर के लिए 60 घंटे का प्रशिक्षण देकर उनका मार्गदर्शन भी किया जाएगा।