फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि खेल निदेशालय में घोटालों की उच्च स्तरीय जांच को लेकर छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय में घपलों की उच्च स्तरीय जांच करवाने को लेकर विद्यार्थियों ने रोष मार्च निकाला और मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने तीन दिन तक जांच पूरी होने पर अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम कुवि प्रशासन को दिया है। मांगपत्र में उल्लेख है कि जल्द से जल्द प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों के साथ हो रहे भेदभाव की जांच उच्च स्तर पर करवाई जाए और वर्तमान कार्यवाहक खेल निदेशक को उनके पद से हटाकर कुशल व्यक्ति को खेल निदेशक बनाया जाए। रिश्वत के आरोपी कोच को हटाने के बावजूद भी वह विवि की टीम के साथ ही रहा और टीम के साथ मंच पर फोटो लेते भी नजर आए। इस मामले की गहनता से जांच की जाए।
विज्ञापन

छात्र नेता भारत बराड़ ने कहा कि कोच पद पर कार्यरत खेल निदेशालय के निदेशक का महत्वपूर्ण पद भार प्रशासन की ओर से सौंपा गया है। उनका कहना है कि खेलों में पारदर्शिता से चयन न होने के और रिश्वत के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि विवि प्रशासन से मांग है कि खेलों को बचाने के लिए इस तरह के मामलों को रोकना होगा ताकि योग्य खिलाडी़ आगे बढ़ सकें। इस मौके पर छात्र नेता उदय, मनदीप सिंह, पुष्पेंद्र, मोहित, अमन, दीपक दहिया, रमन कंग, आशीष, लकी चौहान, शुभम राणा चंद्रशेखर पांचाल और शैंकी सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें