फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
एमपीएम कालेज में लघु नाटिका प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। शहर के मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के जल, अग्नि, वायु व पृथ्वी सदनों के बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभा के जौहर दिखाए। विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, गायन, भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित लघु नाटिका, कविता वाचन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन जगदीश पपनेजा व प्रधानाचार्य रचना बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसी तरह मनीष पपनेजा मेमोरियल सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज में भी दिवाली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कॉलेज के चेयरमैन विनोद गोयल ने श्रीराम के जीवन के बारे में विस्तार से बताया और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्राओं ने नृत्य, गायन, लघुनाटिका, मॉडलिंग आदि प्रस्तुतियों देकर सबके मन को मोह लिया। इस अवसर दीया, रंगोली, माला मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसी तरह अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग, कार्ड मेकिंग, मेहंदी, भाषण, डांस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य साधना चौहान ने बच्चों को श्रीराम के आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा चम्मू कलां में स्थित राजकीय महाविद्यालय में भी दीपावली के पर्व के अवसर पर डेकोरेशन से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य सविता कुमारी ने बच्चों को श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें