फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को शेक्सपियर से सीखना चाहिए : प्रो. वर्मा

Tue, 25 Apr 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से विश्व के सबसे प्रसिद्ध लेखक, बार्ड ऑफ एवन, विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. रश्मि वर्मा ने कहा की शेक्सपियर ने अपनी रचनाओं में मानव मूल्यों के बारे में बहुत ही सुंदर तरीके से लिखा है और विद्यार्थियों को उनसे सीखना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी भाषा और शैली तथा व्याकरण को एक नया आयाम बनाया है।
इस कार्यक्रम में एमए अंग्रेजी के प्रीवियस और अंतिम वर्ष के छात्रों ने भाग लेकर नाटकों के दृश्यों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। विभाग के छात्र सान्या और रमनदीप ने रोमियो और जूलियट के प्रसिद्ध बालकनी दृश्य का अभिनय किया। तो वहीं ट्वेल्थ नाइट के सबसे चर्चित सीन पर भूपिंदर, कोमल और वंशिका ने अपने विचारों को रखा।
विज्ञापन

इसके पश्चात शेक्सपियर के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें सिमरन, पलक और सान्या ने क्विज प्रतियोगिता में सही प्रश्नों का उतर देकर प्रतियोगिता को जीता। इसके अलावा क्विज प्रश्नोत्तरी में श्रुति, मानवी, वर्षा, अभिषेक, तनु, दीपाली और गोरव का भी अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

विभाग की क्रिएटिव टीम के छात्रों ने शेक्सपियर की जीवन यात्रा को प्रदर्शित करते हुए विभाग की दीवारों को उनके चित्रों से सजाया। इस टीम में डॉ. उपासना सिंह और छात्र तनु गर्ग, अभिषेक, अंजिता, रजनी, सिमरन, सान्या, कोमल ने मिलकर रचनात्मक टीम के रूप में काम किया। इस मौके पर प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. सुनीता सिरोहा, प्रो. राम निवास, डॉ. विक्रम सिंह , हरविंदर कौर, डॉ. उपासना सिंह, डॉ. कामिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें