कुरुक्षेत्र। जिलेभर के महाविद्यालयों में यूजी के दाखिले हाेने के पश्चात पीजी कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली मेधा सूची जारी की दी गई है। सूची में नाम आए विद्यार्थियों को संस्थान में दस्तावेज सत्यापित करा फीस जमा करानी होगी। फीस जमा न होने पर दाखिला अस्वीकृत माना जाएगा। महाविद्यालयों की ओर दाखिलों को लेकर पूरी तैयारियां की गई है। दाखिला कमेटी द्वारा दस्तावेजों की जांच कर विद्यार्थियों को संस्थान के बारे में अन्य जानकारी दी जा रही है।
राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में एमएससी मैथेमेटिक्स की 40, एमए हिस्ट्री की 60, एमकॉम की 60 और एमए हिंदी की 60 सीटें हैं और दयानंद महिला महाविद्यालय में एमए इंगलिश की 40 और एमकॉम की 60 सीटें हैं। जबकि सेठ नवरंग राय लाेहिया जय राम कन्या महाविद्यालय में एमकॉम की 30, एमए इंगलिश की 40 और एमए योगा 30 सीटें हैं और डीएवी कॉलेज पिहोवा में एमए इंगलिश की 40, एमएससी मैथेमेटिक्स की 50 और एमकॉम की 50 सीटें उपलब्ध हैं।
भगवान परशुराम कॉलेज में एमएससी मैथेमेटिक्स की 60 और एमकॉम की 60 सीटें हैं तो वहीं मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद में एमए इंगलिश में 40 और पीजी डिप्लोमा इन योगा में 40 सीटें हैं और आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद में एमए फाइन आर्ट्स की 15, एमए इकोनॉमिक्स की 30, एमए हिंदी की 30, एमएससी कंप्यूटर साइंस की 30, एमकॉम की 60, एमएससी मैथेमेटिक्स की 50 सीटों पर दाखिला होंगे।
पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद आठ अगस्त को दूसरे चरण में मेधा सूची जारी की जाएगी। इसी दिन शाम को दोबारा पंजीकरण के लिए पोर्टल ओपन किया जाएगा। आठ अगस्त को पहले चरण में शेष बचे विद्यार्थियों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी और नौ से 16 अगस्त तक सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ फीस जमा कराई जा सकेगी। 17 से 24 अगस्त तक विद्यार्थी रिक्त सीटों पर प्रतिदिन सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।