फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भ्रमण कर छात्रों ने जाना सिख इतिहास

Tue, 18 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। विरासत-ए-खालसा का भ्रमण करने के बाद ग्रुप में छात्र। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के जीवन के बारे में जानकारी हासिल की। प्रिंसिपल अनीता अरोड़ा के मार्गदर्शन एवं पंजाबी के प्राध्यापक बहादुर सिंह की अगुआई में विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम चंडीगढ़ के समीप चप्पड़ चिड़ी नामक स्थान का भ्रमण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आनंदपुर साहिब में जाकर गुरुद्वारा साहब में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजी की शिक्षाओं के अनुरूप विद्यार्थियों ने लंगर सेवा की और स्वयं भी लंगर प्रसाद ग्रहण किया। सिख विरासत को सहेजे हुए विरासत ए खालसा के भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि अगर कोई पंजाब की धरती और पंजाब की विरासत को सही मायने में समझना चाहता है तो विरासत-ए-खालसा इसका एक शानदार जरिया है। इस मौके पर सतीश कुमार, धज्जा राम, अश्विनी, गुरदीप सिंह, आशा, जसविंदर कौर, मंजू वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें