फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विवि में बीफार्मेसी परिणाम पर छात्रों का फूटा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीफार्मेसी सेकंड सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर बुधवार को विद्यार्थियों का रोष फूट पड़ा। कम अंक मिलने और बड़ी संख्या में फेल होने से नाराज छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि रेगुलर और री-अपीयर मिलाकर करीब 90 विद्यार्थी फेल हुए हैं। उन्होंने मूल्यांकन में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग की। एक छात्र ने पूरी उत्तर पुस्तिका लिखने के बावजूद शून्य अंक मिलने का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने बीए-पीजी पाठ्यक्रम के परिणाम पर भी आपत्ति जताई, आरोप है कि सभी छात्रों को फेल कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिल्ला से मुलाकात कर छात्रों ने अपनी समस्या रखी। ओएसडी पवन रोहिल्ला ने उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष दोबारा जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें