कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत व नृत्य विभाग में संस्कार भारती व संगीत क्लब के सहयोग में भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 18 विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। टिम्मी वर्मा, रीतू, मुस्कान, यशस्वनी, सलोनी, अमन, एकता, पुष्पा, हिमांशु, निहारिका, नेहा, साहिल ने गीत गाकर कार्यक्रम का सांगीतिक शुभारंभ किया। एमपीए के छात्र माधव भाटिया ने हारमोनियम पर और विकास ने तबले पर संगत की। छात्र माधव भाटिया और गौरव ने बांसुरी वादन कर सबको आनंदित किया। पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णा देवी ने कहा कि लता मंगेशकर भारतीय संगीत की आत्मा थीं जिनकी गायकी ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर विशेष पहचान दिलाई। विद्यार्थियों से उनके संगीत से प्रेरणा लेकर निरंतर अभ्यास व साधना के माध्यम से कला को समृद्ध करने का आह्वान किया। इस मौके पर गुलजारी लाल नंदा केंद्र की निदेशक प्रो. शुचिस्मिता, संस्कार भारती अध्यक्ष आशीष सभरवाल, डॉ. पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य सदस्य, विद्यार्थी एवं शोधार्थी मौजूद रहे।