कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लेते शिक्षक व
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना रहा। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कलेर, प्रबंधक बलबीर प्रकाश, शिक्षाविद डॉ. हरि प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, बालिका शिक्षा प्रांत प्रमुख सरोज सैनी, राजविज और प्राचार्या सुमन बाला मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित के साथ हुआ। विद्यालय अध्यक्ष राजेंद्र कलेर ने परिश्रम का महत्व समझाया। प्रबंधक बलबीर प्रकाश ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्रांत प्रतिनिधि संजय चौधरी, सदस्य डॉ. सौरभ त्रिखा और डॉ. राजेश अग्रवाल, महिला प्रतिनिधि अंजलि शर्मा, प्राचार्या सुमन बाला विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर शुभाशीष दिया।