फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पंच भौतिक शरीर पर दिलाई शपथ

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शपथ दिलाते शिक्षक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को पंच भौतिक शरीर के सम्मान, पूजन व शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को पंच भौतिक शरीर पर शपथ दिलाई। इससे पहले विद्यार्थियों की ओर से पंच भौतिक शरीर का पूजन कर पुष्पांजली अर्पित की गई।
डॉ. देवेंद्र खुराना ने कहा कि सम्मान जीवित और मृत दोनों के लिए जरूरी है। श्रद्धा, समर्पण और अपेक्षा रखने से व्यक्ति दूसरे से बहुत कुछ प्राप्त करता है। कहते हैं जीवित रहते हुए रक्तदान, मृत्यु के बाद नेत्र और देह का दान एक बड़ा कार्य है। यह कार्य कोई महान व्यक्ति ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी मां के स्वरूप में तभी पूजनीय है, जब व्यक्ति गंगा के प्रति आदर का भाव रखता है। इसलिए शिक्षकों और भावी चिकित्सकों को देहदानी के प्रति नतमस्तक होना उनकी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर रचना विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सचिन शर्मा ने बताय ाकि पंच भौतिक शरीर के सम्मान, पूजन व शपथ ग्रहण का कार्यक्रम श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभाग की ओर से हर वर्ष किया जाता है, जिसका मकसद देहदानी के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करना है। गुरु व्यक्ति और प्रतीक दोनों रूप में हो सकता है, सम्मान व भाव दोनों के लिए आवश्यक है। तभी व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर डॉ. आशीष नांदल, डॉ.रजनीश सिंह, डॉ. रांजलि, डॉ.अथीरा डॉ. मिनाली, डॉ. जीशानसोनिका, डॉ. हरिओम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें