कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन का असर 33वें दिन भी रेल यातायात पर नजर आया, जिसके चलते पंजाब को जाने और आने वाली कई ट्रेनें रद्द रहीं तो कई ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तित किए गए थे। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें यात्रियों को राहत देती दिखाई दीं। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से चार के करीब ट्रेनों का दिल्ली के लिए अप व डाउन होता है। इन ट्रेनों में भीड़ के चलते लोगों को ट्रेन पर सवार होने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।
पंजाब से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज रद्द हो रही हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए बनकर चलने वाली ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत का काम कर रही हैं जबकि कई ट्रेनें निरस्त होने और मार्ग परिवर्तित होने के चलते इन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी देखी जा सकती है।
वहीं अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक महीने से रेल यातायात किसान आंदोलन के चलते प्रभावित हो रहा है, लेकिन कुरुक्षेत्र से ही चलने वाली चार ट्रेनें दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देने का काम कर रही हैं। जबकि किसान आंदोलन के कारण पंजाब जाने वाली कई ट्रेनें रद्द है तो कुछ के रूट भी बदले जा रहे हैं।
कुरुक्षेत्र से दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनें
04406केकेडी निजामुद्दीन
04452केकेडी, दिल्ली
14024-केकेडी, दिल्ली एक्सप्रेस
11842-गीता जयंती एक्सप्रेस
कई ट्रेनें हर रोज हो रहीं रद्द
पंजाब में अप और डाउन चलने वाली 10 के करीब ट्रेनें पिछले 33 दिनों से रद्द है तो कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों को ट्रेनों के न आने पर बसों का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।