फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज धूप ने सताया, आज बादल छाने के आसार

Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सुबह से ही तेज धूप खिल उठी, जिसके चलते सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे तेज गर्मी का एहसास अब लोगों को होने लगा है। गर्मी से राहत पाने के लोग जहां पंखों का सहारा लेने लगे हैं तो वहीं ठंडे पेय पदार्थों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं।

वहीं दिन भर तेज धूप के साथ-साथ 17 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की तेज हवाएं भी चलती रही, जिससे मिट्टी भी उड़ती दिखाई दी और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि अब गेहूं की फसल भी पक कर तैयार हो रही है, तेज हवाओं के चलने से गेहूं की फसलों के गिरने की संभावना भी बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना बनी हुई है, जिससे जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वहीं तेज हवाओं का सामना भी लोगों को करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीपी सिंह का कहना है अभी मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना बनी हुई हैं, जिसके चलते जहां मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वहीं बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ भी होगा। हालांकि वीरवार से फिर मौसम में बदलाव के आसार रहेंगे। जबकि बीच-बीच में तेज धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें