फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में आज दो घंटे बंद रहेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज अस्पतालों में दो घंटे बंद रहेगी ओपीडी
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन के आह्वान पर लंबित पड़ी मांगों को लेकर जिला कार्यकारिणी ने उपसिविल सर्जन डा. एनपी सिंह को स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. लज्जाराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रमेश सभ्रवाल, महासचिव डॉ. नीलम कपूर, सदस्य डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि एसोसिएशन शुक्रवार को दो घंटे की कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि इस दौरान चिकित्सक आपातकालीन विभाग और पोस्टमार्टम हाउस में किसी भी तरह की बाधा नहीं पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जुलाई माह में एचसीएमएसए की मांगों को सहमति जताई थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं की। चिकित्सकों ने कहा कि स्पेशेलिस्ट अलाउंस या अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाना चाहिए, अगर सरकार उनकी मांगों को जल्द लागू नहीं करते तो वे मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें