फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को शुद्ध भोजन खाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में सात दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके छठे दिन गृह विज्ञान विभाग एवं मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा खेड़ी रामनगर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने पोषण, शारीरिक छवि एवं भोजन विकार संबंधी मुद्दों विद्यार्थियों को जागरूक किया। विद्यार्थियों को घर पर बने साफ-सुथरे भोजन को खाने और बाहरी खाद्य पदार्थों को नजरअंदाज करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

कार्यशाला संचालिका डॉ. पूनम बागी एवं डॉ. श्रेष्ठा के निर्देशन में एवं आहार क्रांति के बैनर तले करवाए जा रहे इस नुक्कड़ नाटकों का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, पोषण, और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता लाना है। नाटक के माध्यम से फास्ट फूड से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया तथा बताया कि स्वस्थ आहार न केवल हमारे शरीर के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।
छात्राओं ने नाटक के माध्यम से बताया कि आज के युवा आकर्षक दिखने की दौड़ में अपनी वास्तविकता से दूर हो रहे हैं। आर्टिफिशियल और बनावटी दुनिया में जी रहे हैं जबकि अपनी असली सुंदरता और स्वास्थ्य को स्वीकार करना अति आवश्यक है। यही गुण हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। यह प्रस्तुतियां निर्देशक अमरदीप और प्राचार्य डॉ. गगन दीप के निर्देशन में तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें