फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विभिन्न स्थानों पर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का होगा निर्माण, 13.46 लाख का बजट होगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की तरफ से थानेसर शहर के हर वार्ड और सेक्टर की खराब सड़कों और गलियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस शहर में लगभग सभी प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण किया जा चुका है। इसी कड़ी में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सोमवार को देर शाम नगर परिषद थानेसर में वार्ड नंबर एक में 13.46 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का निर्माण और मरम्मत का शिलान्यास किया। इसके अलावा लगभग 41.49 लाख रुपये की लागत से रेलवे रोड व अमीन रोड पर पाइप लाइन बिछाने के कार्य को शुरू किया। उन्होंने कहा कि थानेसर हलके में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुना गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलके के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। आए दिन शहर में एक के बाद एक विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ले जाने के देरी हैं, वहां से परियोजना को मंजूरी साथ के साथ मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें