फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिश्वत के आरोपी स्टोर कीपर को अदालत में किया पेश, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम ने हरियाणा एग्रो शाहाबाद में कार्यरत एवं 35 हजार की रिश्वत लेते काबू किए जाने पर गोदाम इंचार्ज को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अगम राइस मिल ठोल, इस्माईलाबाद के मुनीम राजेश पुत्र जगदीश वासी गांव सैनी माजरा ने एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को शिकायत दी थी कि शाहाबाद में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोदाम इंचार्ज धीरज चौहान वर्ष 2022-23 सीजन के चावलों के स्टॉक का भंडारण करने को लेकर उससे 35000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। जिसके बाद एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल की और आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। तत्पश्चात एक्सईएन बिजली निगम पंचकूला मदन गोपाल जिंदल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम के निरीक्षक अमित कुमार व निरीक्षक धर्मबीर के साथ टीम ने 35000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें