पिहोवा। ककराला गुजरान गांव में रविदास मंदिर से चोर दानपात्र चुराकर ले गए। दानपात्र में 80 हजार रुपये थे। वहीं दानपात्र भी 40 हजार रुपये का था। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में कुलदीप पंवार ने बताया कि देर रात चोर गुरु रविदास मंदिर में रखे स्टील के दानपात्र गोलक को चुराकर ले गए। स्टील के गोलक की कीमत 40 हजार रुपए थे। वहीं गोलक में करीब 80 हजार रुपये थे। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद