फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती पर होंगी राज्य स्तरीय अंतर्विद्यालय प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता की तैयारी करते स्कूली बच्चे। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता जयंती महोत्सव बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में विभिन्न राज्य स्तरीय अंतर्विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन पांच दिसबंर से सात दिसबंर तक भव्य रूप से किया जा रहा है। इसको लेकर स्कूलों के बच्चों में भी उत्साह है। प्रतियोगिताओं में हरियाणा के विभिन्न विद्यालयों से हजारों बच्चे भाग लेंगे। अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की संयोजिका एवं श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भी गीता जयंती के अवसर पर एक बार फिर से नए उत्साह एवं जोश से श्री जयराम विद्यापीठ एवं श्री गीता जयंती समारोह समिति द्वारा अंतर्विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन पांच से सात दिसंबर तक होगा। इनमें गीता श्लोकोच्चारण, कार्ड मेकिंग, पॉट डेकोरेशन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, सुंदर हस्तलेखन एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता से आत्मसात् कराना एवं जीवन में गीता के महत्व को समझना है साथ ही बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारकर विशाल मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें