फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप दो से कुरुक्षेत्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन दो से चार अक्तूबर तक द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा संघ के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि एंट्री केवल ऑनलाइन 30 सितंबर तक ली जाएंगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट इंडियन एथलेटिक्स डाट इन पर आवेदन कर सकते हैं। अंडर-18 से नीचे के खिलाड़ी 400 मीटर से ऊपर की केवल एक ही लंबी दूरी की दौड़ में भाग ले सकेंगे। चैंपियनशिप का विस्तृत शेड्यूल 30 सितंबर के बाद वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें