फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्कूल को दिए पंखे व कंप्यूटर

विज्ञापन
शाहाबाद। पंखें,कंप्यूटर वितरित करते मुख्यातिथि एवं क्लब के सदस्य। विज्ञ​​प्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से पंखें, कंप्यूटर, प्रिंटर और इनवर्टर वितरित किए गए। संस्था के प्रधान डॉ. एसएस आहुजा ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा जिन सरकारी स्कूलों में भौतिक सुविधाओं की कमी थी, उन स्कूलों में भौतिक सुविधाओं के लिए सामान वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी विनीत कुमार एवं उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने सरकारी स्कूलों को 100 छत के पंखे, चार कंप्यूटर, पांच प्रिंटर और दो इन्वर्टर बैटरी वितरित किए। स्कूलों को यह सहायता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में दी गई। मैनेजर प्रकाश चंद्र ने कहा कि स्टेट बैंक बैंकिंग कार्यों के अतिरिक्त समाजसेवा के कार्यों हेतु भी हमेशा तैयार रहता है। संस्था रोटरी क्लब के माध्यम से उन्हें सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भौतिक सुविधाएं देने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजकुमार गर्ग, डॉ. आरएसघुम्मन, प्रीतपाल सिंह ढिल्लों, सुरेश गोगिया, आशुतोष गर्ग, महेश गोयल, वीरेंद्र ठुकराल, दीपक कक्कड़ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें