फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेड़ी राम नगर में श्रीमद्भागवत कथा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शनिवार को 6 से 13 दिसंबर तक कम्यूनिटी सेंटर खेड़ी राम नगर में होना निश्चित हुआ है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री धर्मपाल चौधरी, सरपंच श्री सुशील कुमार एडवोकेट, समाजसेवी पूरण सिंह, फतेह सिंह व रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भागवत प्रवक्ता प्रसिद्ध कथावाचक वेदाचार्य श्री अनिल शास्त्री की ओर से गांव में सुख शांति समृद्धि के लिए भागवत कथा का रस पान कराया जाएगा। कथा से पूर्व जनकल्याण के लिए सौभाग्यवती देवियों की ओर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दो से पांच बजे सुनिश्चित किया गया है और शनिवार को तीन बजे कलश यात्रा के साथ खेड़ा पूजन व भागवत पूजन के साथ भागवत कथा प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें