कुरुक्षेत्र। सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया संस्था लगातार विज्ञान के प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। एसपीएसटीआई विज्ञान के महान विद्वानों के साथ व्याख्यान आयोजित करने के साथ शिक्षण संस्थानों में युवाओं को जागरूक कर रही है। प्रबंधक महिपाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हरियाणा के तत्वावधान में डा. मंगलसेन ऑडिटोरियम करनाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मनोहर लाल केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री हरियाणा ने की थी। इसके अतिरिक्त डाॅ. धर्मेंद्र कुमार निदेशक हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसटी) अपनी टीम सहित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। महिपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी इन इंडिया (एसपीएसटीआई) द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। संवाद