कुरुक्षेत्र। राज्य शाखा चंडीगढ़ की भारतीय रेडक्रॉस समिति महासचिव डॉ.सुनील कुमार का स्वागत करते
कुरुक्षेत्र। राज्य शाखा चंडीगढ़ की भारतीय रेडक्रॉस समिति महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने सोमवार को जिला रेडक्रॉस समिति कार्यालय का निरीक्षण किया और रेडक्रॉस समिति के अधिकारी, कर्मचारियों/प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारियों से बैठक की। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस बेहतर तरीके से अपना कार्य कर रही है। फिर भी किसी भी प्रकार की शिकायत सीएम विंडो व अन्य रूप में प्राप्त होती है तो उसका समय रहते समाधान करें। यदि वह हरियाणा रेडक्रॉस चंडीगढ़ से संबंधित मामला है तो उसे तुरंत राज्य शाखा को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर रेडक्रॉस की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाएं। रेडक्रॉस समिति की ओर से दिव्यांगजनों को समय पर सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना, फिजियोथेरेपी में आए मरीजों को ठीक से चिकित्सा देना, टीआई प्रोजेक्ट, टीबी प्रोजेक्ट की ओर से जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अंजू कश्यप जिला प्रशिक्षण अधिकारी, ओम प्रकाश लिपिक हरि सिंह, जोगिंदर सिंह, हिम्मत सिंह, जसपाल सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
कुरुक्षेत्र। राज्य शाखा चंडीगढ़ की भारतीय रेडक्रॉस समिति महासचिव डॉ.सुनील कुमार का स्वागत करते