कुरुक्षेत्र। विद्या भारती की ओर से आयोजित उत्तर क्षेत्र खेलकूद प्रतियोगिता में गीता विद्यालय की फुटबॉल टीम के छात्रों ने अंडर-14 और अंडर-19 दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ये प्रतियोगिता 16 से 18 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित की गई। इन सभी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने विद्यालय में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने सभी छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के दौरान वंदना और गीत की प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें छात्रों व हरियाणा प्रांत प्रमुख रासबिहारी पांडेय के सहयोग से दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर रास बिहारी पांडे को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।