फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हॉकी विश्वकप में खेलेगा शाहाबाद का गुरमुख सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्कर ब्रदर हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी गुरमुख सिंह का चयन 24 नवंबर से शुरू हो रहे जूनियर हॉकी के विश्व कप के लिए हुआ है। चयन होने पर एकेडमी में गुरमुख सिंह को सभी कोच ने बधाई दी। इस एकेडमी में कोच विक्रमजीत सिंह मोंटी, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह की पत्नी हरजिंद्र कौर व भाभी मीनाक्षी लगातार बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। विक्रमजीत सिंह मोंटी ने बताया कि गुरमुख सिंह हॉकी का धुरंधर खिलाड़ी है। इस चैंपियनशिप में बढ़िया खेल का प्रदर्शन कर गुरमुख सिंह सिनियर भारतीय टीम में भी जगह बनाने में कामयाब रहेगा। उन्होंने कहा कि फिल्कर ब्रदर हॉकी एकेडमी में महिला व पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की नींव तैयार की जा रही है और जल्द ही यहां के खिलाड़ी हॉकी खेल में नया इतिहास रचने का काम करेंगे। इस अवसर पर कोच सुखविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें