फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अग्रसेन पब्लिक स्कूल में विशेष योग ध्यान कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्कूल के विद्यार्थी योग ध्यान करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक में विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष योग ध्यान (मेडिटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग ध्यान कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई जिसके बाद प्रशिक्षित जिला योग शिक्षिका एवं संयोजिका सुनीता भारद्वाज, करण अरोड़ा, अनीता चौधरी एवं आर्ट ऑफ लिविंग जिला विकास समन्वय कपिल मित्तल की ओर से बच्चों को ध्यान करने की सही विधि बताई गई। विद्यार्थियों को एकाग्रता, आत्मनियंत्रण और मानसिक शांति के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों ने शांत वातावरण में योग ध्यान अभ्यास किया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाचार्या रुचिका बंसल ने कहा कि योग ध्यान से बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नियमित रूप से योग ध्यान करने का संकल्प लिया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। कपिल मित्तल ने बताया कि 21 दिसंबर को विशेष योग ध्यान दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें