कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में पूजा अर्चना करते महंत जगन्नाथ पुरी
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरांजी में मंगलवार को अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी और अन्य संतों के सान्निध्य में अंगारकी संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश का विशेष पूजन किया। यजमान परिवार के नरेश काजल, गुरविंदर कौर, गुरविंदर ढींडसा, तातोबा अनुसे, भारती अनुसे, शुभम, शुभांगी इत्यादि ने भगवान शिव परिवार का पूजन व रुद्राभिषेक करते हुए मंगलकामना की। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि अंगारकी चतुर्थी का विशेष महत्व और पूजा का दुर्लभ संयोग है। जब संकष्टी चतुर्थी मंगलवार के दिन पड़ती है, तो उसे अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है। यह दिन गणेश जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि मंगल देव (अंगारक) ने भगवान श्री गणेश जी की तपस्या की थी, इसलिए इस दिन मंगल देव के लिए शिवलिंग पर दूध व जल से रुद्राभिषेक करने से और लाल गुलाल अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी करुणानंद, बिल्लू पुजारी, विश्वनाथ, विनोद कुमार, अंग्रेज सिंह व कुलदीप इत्यादि भी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में पूजा अर्चना करते महंत जगन्नाथ पुरी