फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वयंसेवकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में  स्वयंसेवकों प्रशिक्षण देते स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीम। विज्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संख्या-2 में हरियाणा स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीम की ओर से स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान सीएसएसएसआर के अंतर्गत मलबे में फंसे लोगों की खोज व सुरक्षित बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मेडिकल इमरजेंसी रिस्पांस, मेडिकल फर्स्ट रिस्पांस से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा व त्वरित सहायता प्रदान करने के तरीकों को विस्तार से समझाया गया। इस शिविर में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजी व न्यूक्लियर जैसी आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियों और बचाव उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन उपकरणों के उपयोग पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। एचएसडीआरएफ टीम की ओर से विभिन्न उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया और बताया गया कि ये उपकरण आपदा के समय किस प्रकार राहत व बचाव कार्यों में सहायक होते हैं।

कुरुक्षेत्र। शिविर में  स्वयंसेवकों प्रशिक्षण देते स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीम। विज्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें