फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: झांसा में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Mon, 20 Jul 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव झांसा में सफाई अभियान में हिस्सा लेते सरपंच व ग्रामीण।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव झांसा में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भवन, मदन लाल ढींगरा ग्राम सचिवालय व खेल मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करना रहा। सरपंच पवन गाबा ने बताया कि अभियान के दौरान मैदान एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई तथा उपस्थित लोगों ने ग्रामीणों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। इस माैके पर बीडीपीओ अंकित पूनिया, सरपंच पवन गाबा, ग्राम सचिव सोनू कुमार, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष दहिया, पंच सोनू कुमार, विपिन कुमार, प्रवीण कुमार, श्रीचंद दहिया, प्रिंस गाबा तथा सचिन गाबा सहित अनेक नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें