शाहाबाद। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने ऐतिहासिक श्री शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में स्थापित करीब 131 फीट ऊंची सनातन ध्वजा का विधिवत ध्वजारोहण किया। इस दौरान पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ऐतिहासिक शिवलिंग की पूजा कराई। एसपी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर सभा के प्रधान एवं अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा ने उनका स्वागत किया। सभा की ओर से एसपी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमित वर्मा, प्रवीण गर्ग, महिंदर शर्मा छपरी, डॉ. प्रेम, विजय शर्मा, वीरेंद्र मनचंदा और राजकुमार सलूजा मौजूद रहे।