पिहोवा। राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि गांव बाखली के डेरा ठंडपुरा में जल्द ही पीने के पानी के लिए बोरवेल व निकासी के लिए रिचार्जिंग बोर लगवाया जाएगा। उन्होंने डेरा वासियों की मांग पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा।
राज्य मंत्री गांव ईशाक और बाखली कलां के डेरों में आयोजित कार्यक्रमों में बोल रहे थे। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने का काम गलियों के निर्माण से पहले किया जाए, ताकि बाद में घरेलू नल कनेक्शन देते समय गलियों को ना उखाड़ना पड़े। उन्होंने कहा कि गांवों में एक किलोमीटर की परिधि में आने वाले डेरों में सरकार पक्के रास्ते और जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। राज्य मंत्री संदीप ने बताया कि गांव गंगहेडी में लगभग 42 लाख रुपए की लागत से पीने के पानी के लिए नया बोरवेल और पाइप लाइन का काम पूरा कर लिया गया है। इसकी डिमांड पिछले दिनों ग्राम वासियों की तरफ से रखी गई थी, जिसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए योजना को अमली जामा पहनाया गया है।
बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव ईशाक आर्य प्लाट से बिजली की ढीली तारों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर मंडल प्रधान राकेश पुरोहित, बाखली मंडल प्रधान साधू सिंह, इस्माइलबाद प्रधान चिरंजीव गर्ग, राजिंदर बाखली, गुरप्रीत कंबोज, बलजीत सरपंच बाखली, बलविंद्र सरपंच ईशाक, रामकिशन दुआ, मा. सतपाल गढ़ी रोडान, नरेश आर्य आदि मौजूद रहे।