फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीलक्षचंडी महायज्ञ में सोनू निगम आज बिखेरेंगे सुरों का जादू

Wed, 22 Feb 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। श्री लक्षचंडी महायज्ञ में बुुधवार को प्रख्यात गायक सोनू निगम सुरों का जादू बिखरेंगे, जबकि उनके साथ प्रसिद्ध संगीत निदेशक नितिन अरोड़ा भी भक्ति वर्षा करेंगे। उनके आगमन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना है।
महायज्ञ के चलते 24 फरवरी को प्रसिद्ध अनुराधा पौडवाल अपनी सुरीली आवाज में भजन प्रस्तुत करेंगी वहीं कन्हैया मित्तल और फिल्म अभिनेता रवि किशन भजनों की रसधारा बहाएंगे। महायज्ञ में अभी तक फिल्म अभिनेता रवि किश्न, प्रख्यात कवि कुमार विश्वास, भजन गायक ऋचा शर्मा, लखबीर सिंह लक्खा, मणि लाडला व साध्वी पूर्णिमा तथा हंसराज रघुवंशी सहित कई बड़े गायब व कलाकार यहां भक्तिभाव भर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री लक्षचंडी महायज्ञ में मंगलवार को भी दिनभर आहुतियां डालीं। सुबह-शाम चल रहे ब्राह्मणों-आचार्यों के मंत्रोच्चारण से यज्ञ नगरी गूंजती रही। मुख्य कुंड के अतिरिक्त 110 हवन कुंड में 1743 ब्राह्मण और 16 आचार्यों दुर्गा सप्तशती के 700 श्लोकों का पाठ निरंतर कर रहे हैं। सुबह 10 बजे महायज्ञ प्रारंभ हुआ जो दोपहर डेढ़ बजे तक चला और उसके बाद तीन बजे पुन: यज्ञ प्रारंभ हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें