फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोमवार सुबह का आगाज हल्के बादलों के साथ हुआ, लेकिन नौ बजे के बाद सूरज ने अपनी चमक बिखेर दी। बदलते मौसम ने ठंड का एहसास बनाए रखा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रही, जिससे ठंडक और हल्की गर्माहट का संतुलन बना रहा। मौसम विभाग के विशेषज्ञ के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। धूप खिलने पर लोग बाजार और पर्यटन स्थलों पर घूमते नजर आए। बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। डॉक्टरों का सुझाव है कि लोग सुबह और शाम गर्म कपड़ों का उपयोग करें और ठंडे पानी से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें