फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण मेला ः यातायात व्यवस्था के लिए बनाए गए 25 पार्किंग स्थल

विज्ञापन
श्रीकृष्ण संग्रहालय के सामने बल्ली लगाते मजदूर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सूर्यग्रहण मेले को लेकर शहर के चारों तरफ 25 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। पार्किंग स्थल बनाने के काम में रविवार को मजदूर जुटे रहे।
प्रशासन के अनुसार गीता ज्ञान संस्थानम के सामने बीआर आंबेडकर चौक के पास, सलारपुर रोड पर ज्ञान राइस मिल, सलारपुर रोड पर एमडी मार्डन राइस मिल, अमीन रोड पर ब्रहमानंद मंदिर के पास, सलारपुर रोड नई अनाज मंडी, गांव मिर्जापुर के पास अस्थाई बस स्टैंड पर, गांव दयालपुर के पास कृषि योग्य भूमि पर, पिहोवा रोड पर अस्थाई बस स्टैंड के पास, पिहोवा रोड पर राज पैलेस के पास, पिहोवा रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास व सामने, झांसा रोड पर बहादुरपुरा चौक गांव भिवानी खेड़ा के पास, झांसा रोड़ पर श्याम कालोनी के पास पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।
इसके अलावा पारस धर्मकांटा झांसा रोड पर अस्थाई बस स्टैंड के पास, झांसा रोड पर खादी ग्रामोद्योग केंद्र के पास, पुलिस अधीक्षक निवास के सामने, सेक्टर 10 नए बस स्टैंड के पीछे, राधा मृदुल बिहारी मंदिर पिपली के सामने, हुडा कार्यालय सेक्टर 3 व 4 के डिवाइडर के पास, उमरी रोडे पर सम्राट भवन के पास, सेक्टर 8 विजडम प्राथमिक स्कूल के सामने, सेक्टर 8 विजडम वर्ल्ड स्कूल के पास अस्थाई बस स्टैंड में, महिला पुलिस स्टेशन के पास सर्किट हाउस के नजदीक, पिहोवा रोड केएस कान्वेंट स्कूल के पास तथा गांव मिर्जापुर में पिहोवा रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहन खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में चलेंगे निशुल्क 260 ई-रिक्शा
मेला क्षेत्र में अस्थाई बस स्टैंड और पार्किंग स्थलों से 260 ई-रिक्शा को निशुल्क चलाया जाएगा। इसमें थर्ड गेट से वाल्मिकी चौक तक 50 ई-रिक्शा, देवी लाल चौक से पुराने बस स्टैंड तक 50 ई-रिक्शा, रेलवे स्टेशन से छटी पातशाही गुरद्वारा तक 70 ई-रिक्शा, 100 फुटा रोड विज्डम वल्र्ड स्कूल सेक्टर-8 से बीआर चौक तक 20 ई-रिक्शा, ब्रहमा मंदिर चौक से बीआर चौक तक 40 ई-रिक्शा, मीडिया स्पेशल थीम पार्क से केडीबी कार्यालय तक 10 ई-रिक्शा, सर्किट हाउस से बीआर चौक तक 20 ई-रिक्शा निशुल्क चलाई जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें