कुरुक्षेत्र। आरोपी को अस्पताल में ले जाती पुलिस। पुलिस
कुरुक्षेत्र। छीनाझपटी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में घायल हो गया। वह पुलिया से गिर गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। पुलिस आरोपी शंकर निवासी इंदिरा कॉलोनी, शोरगिर बस्ती, थानेसर को बरामदगी और निशानदेही के लिए रेलवे रोड ले गई थी। इसी दौरान शंकर ने पुलिस से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी शंकर को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के दल ने गिरफ्तार किया था। दो अक्तूबर की रात रेलवे रोड पर भैसोल निवासी राजा से मोबाइल फोन छीनने की वारदात हुई थी। पुलिस ने शंकर के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की जांच जारी है।