फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छीनाझपटी करने का आरोपी गिरफ्तार, बैग व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने छीनाझपटी करके बैग छीनने के आरोप में कर्मपाल उर्फ़ धर्मपाल उर्फ़ कालू वासी चट्टा गोविन्दपुरा जिला संगरूर पंजाब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा बैग व नकदी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 11 जुलाई को थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में अमन शर्मा वासी रामचन्द्र काॅलोनी ने बताया कि वह टूरिस्ट गाइड का काम करता है। 11 जुलाई को वह किसी काम से ज्योतिसर गीता तीर्थ आया हुआ था। उसी समय पीछे से एक लड़का आया और उसके हाथ से बैग छीनकर भाग गया, जिसमे उसके कपड़े व करीब एक हज़ार रुपये थे। 13 जुलाई को सहायक उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें